फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान, जवान देश के अभिन्न अंग ः बलराम

Sat, 02 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. कोमल यादव की 90वीं जयंती के अवसर पर अहरौला विकास खंड के दयानंद कोमल सर्वोदय जूनियर हाई स्कूल पकड़ी में शनिवार को किसान मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को खेतीबारी से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मेले और प्रदर्शनी का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज स्व. कोमल यादव की 90वीं जयंती है। कोमल यादव ने एक आदर्श शिक्षक और प्रगतिशील किसान के रूप में समाज में अपने को स्थापित किया। बोले अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लें उसका निस्तारण करें।

मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के हित की अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं उन्हें धरातल पर उतारना हम सबका कर्तव्य है। किसान और जवान देश के अभिन्न अंग हैं। सहकारी चीनी मिल्स निदेशक उत्तर प्रदेश डा. बीके यादव ने कहा कि किसानों के हित में सठियांव चीनी मिल को जल्दी से जल्दी चालू किया जाएगा। जो भी तकनीकि परेशानी है उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डा. आरके ने गन्ने के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रगतिशील प्रजाति और उपाय को बताए। सठियांव चीनी मिल के प्रबंधक केएस पोरस ने गन्ना किसानों को गन्ना से संबंधित योजनाओं को बताया। जिला कृषि अधिकारी बंसत दुबे ने कहाकि कोई समस्या हो तो हमसे संपर्क करें।

उपकृषि निदेशक आरबी सिंह ने मेले में आए सभी लोगों का आभार जताया। मेले में किसानों के लिए कृषि विभाग, पशुधन विकास, चीनी मिल्स सठियांव, उद्यान और खाद्य विभाग, भूमि सुधार सहित कई विभागों के स्टाल लगाए गए थे। किसानों ने पंजीकरण के साथ ही छूट पर कृषि यंत्रों की खरीदारी की।

इस मौके पर शकील अहमद, केएम सिंह, रामयाद यादव, अक्षयबर मौर्य, त्रिलोकीनाथ, दिनेश पाँडेय, हंसराज यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामकृष्ण यादव और संचालन भालचंद त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें