फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किसान होंगे समृद्ध, सीखेंगे प्राकृतिक खेती के गुर, रूपरेखा तैयार, सात ब्लॉकों में बनें क्लस्टर

Sun, 27 Apr 2025 10:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए सात ब्लॉकों में 22 क्लस्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक क्लस्टर 50 हेक्टेयर का होगा और इसमें 125 किसान शामिल होंगे। इस प्रयास से आने वाले दिनों में किसानों को प्राकृतिक तौर पर उन्नत खेती का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों को प्राकृतिक विधि से खेती करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सात ब्लॉकों में 22 क्लस्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक क्लस्टर 50 हेक्टेयर का है, इसमें कम से कम 125 किसान होंगे। कम लागत में अधिक उत्पादन दिलाकर किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार हर कदम उठा रही है। राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के अंतर्गत जिले के किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


कृषि विभाग की तरफ से इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। विकास खंड सठियांव, अजमतगढ़, अहरौला, हरैया, अतरौलिया, महाराजगंज और फूलपुर में किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देने के लिए 22 क्लस्टर बनाए गए हैं। हर क्लस्टर 50 हेक्टेयर का बनाया गया है जिसमें कम से कम 125 किसान होंगे। प्राकृतिक खेती में उर्वरक या कीटनाशक का उपयोग नहीं किया जाता है।

बीज, खाद, जैव कीटनाशक को खेत पर ही तैयार किया जाता है। इसमें गो वंश का महत्व होता है। देसी गाय के गोमूत्र से किसानों को बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, दशपर्णी बनाने की विधि बताई जाएगी। प्राकृतिक खेती से खेत की मिट्टी बीमार नहीं होती और उपज भी बढि़या होता है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन योजना के तहत सात ब्लॉकों का चयन कर 22 क्लस्टर बनाए गए हैं। क्लस्टर में शामिल किसानों को प्राकृतिक विधि से खेती करने का प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू हो चुका है। इससे किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। -- मुकेश कुमार, उप कृषि निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें