फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि की ली गई किस्ते वापस कर दें अपात्र किसान नहीं तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जनपद के कुल पंजीकृत 767131 किसानों में 38931 किसानों का डाटा अपात्र पाया गया है। शेष किसानों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि भेजी जा रही है। अपात्र किसानों के साथ ही आधार, नाम में गड़बड़ी वाले किसानों के लिए ग्रामवार रोस्टर के आधार पर अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि अपना डाटा दुरुस्त करा लें। नहीं तो उन्हें अपात्र मानते हुए डिलीट कर दिया जाएगा। कुछ किसानों की ओर से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर सम्मान निधि प्राप्त की जा रही है। ऐसे लाभार्थी धनराशि वापस कर दें। अन्यथा वसूली के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए जनपद के 767131 कृषकों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। इसमें 728200 पात्र कृषकों के साथ 38931 कृषकों का डाटा सत्यापन के बाद अपात्र पाया गया है। योजनान्तर्गत वर्तमान में जनपद के 642984 कृषकों के खाते में धनराशि भी भेजी जा चुकी है।राजस्व ग्रामों के लाभार्थियों का स्थलीय सत्यापन कराते हुए अपात्र कृषकोंसे वसूली एवं पात्र लाभार्थियों के डाटा दुरूस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। जनपद के 41422 कृषकों का इनवैलिड आधार और 24703 कृषकों का आधार नेम मिसमैच तथा 1956 ओपेन सोर्स से फीड कृषकों का डाटा सत्यापन एवं संशोधन के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग के कार्मिकों का ग्रामवार रोस्टर बनाया गया है। 31 अगस्त तक अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग के कार्मिकों के ग्राम भ्रमण के दौरान वांछित अभिलेख उन्हें उपलब्ध कराते हुए मौके पर अपना त्रुटिपूर्ण डाटा दुरूस्त करा लें। अज्ञानतावश एवं कुछेक कृषकों द्वारा कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर योजना की किस्तें प्राप्त की जा रही हैं। अब तक कुल 1582 अपात्र लाभार्थी पाए गए। अपात्र लाभार्थियों से योजनान्तर्गत प्राप्त लाभ धनराशि की नियमानुसार वसूली की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें