फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपाई के लिए खेत तैयार करने में जुट गए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मानसून की दस्तक से जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। गुरुवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई लेकिन हल्की बारिश से ही नगर क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव देखने को मिला। किसान धान की रोपाई में जुट गए।
विज्ञापन

सगड़ी क्षेत्र में बुधवार को जोरदार बारिश हुई। अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। गुरुवार को सगड़ी क्षेत्र में कुछ किसान धान की रोपाई करते नजर आए। गुरुवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहे। पूरे दिन रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। शाम को भी हवा के साथ हुई बारिश ने मौसम को और सुहाना बना दिया। बारिश ने नगरपालिका और नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नालों की साफ-सफाई की पोल खोलकर रख दी। हल्की बारिश से ही बदरका ईदगाह, अग्रसेन तिराहे, रैदोपुर आदि स्थानों पर जलजमाव देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें