फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पर्ची न मिलने से दूसरे जिले को गन्ना भेजने को मजबूर किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने बैठक कर अपनी मांग का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बूढ़नपुर। गन्ना समिति के किसानों की बैठक सोमवार को बूढ़नपुर में हुई। किसानों ने गन्ने की पर्ची न मिलने की समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद किसानों ने एसडीएम को पत्रक दिया।
गन्ना किसान राधेश्याम पांडेय ने कहा कि किसानों को गन्ना पर्ची नहीं मिल रही, इसके कारण वह अपना गन्ना दूसरे जिले की चीनी मिल को बेचने को मजबूर हैं। अब तो गन्ना विभाग और प्रशासन ने हद ही कर दी है। एक तरफ पर्ची नहीं दे रहे तो दूसरी तरफ जब किसान गन्ना दूसरे जिले में बेचने के लिए ले जा रहे हैं तो उन्हें भी पुलिस की मदद से रोक दे रहे हैं। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के सभी क्रय केंद्रों से जुड़े गन्ना किसान परेशान हैं। पर्ची के अभाव में खेतों में गन्ना सूख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंग बहादुर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसान प्रमुख रूप से गन्ने की खेती करते हैं। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से वह गन्ना बेच नहीं पा रहे हैं। जिले की चीनी मिल पूरी क्षमता के साथ नहीं चल रही है जिसके कारण पिछली साल की तुलना में इस बार कम पेराई हो सकी है। दिन के बढ़ते तापमान काे देखकर किसान परेशान हैं। पर्ची नहीं मिली तो गन्ने की पेराई नहीं हो पाएगी। किसानों ने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर बृजेश पांडेय, सूबेदार तिवारी, अमरनाथ यादव, प्रदीप पटेल, गिरिजेश वर्मा संजय सिंह आदि किसान मौजूद थे। एसडीएम बूढ़नपुर अभय राज पांडेय ने कहा कि किसानों के शत प्रतिशत गन्ने की पेराई कराई जाएगी। सभी को मिल से पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी। जिन किसानों के पास पेड़ी का गन्ना है, उनको पहले पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें