फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर किसान की हुई मौत-- धान की नर्सरी डालने को गया था पानी चलाने-- जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर गांव में बृहस्पतिवार की शाम छह बजे खेत पर पानी चलाने गए किसान की नलकूप में उतर रहे करंट से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर महादेवा गांव निवासी 55 वर्षीय चंद्रभान राम पुत्र चोलई बृहस्पतिवार की शाम छह बजे अपने खेत पर धान की नर्सरी डालने के लिए पानी भरने गया था। जैसे ही टयूबवेल पर पानी चलाने पहुंचा करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंच तो परिजन उसे बुलाने गए। मौके पर चंद्रभान मृत हाल में पड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर चले अए और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें