नाला धरमू स्थित शिवशक्ति हनुमान मंदिर का 11वां स्थापना दिवस बुधवार की रात धूमधाम से मनाया गया।
मौके पर भजन संध्या के दौरान लग रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। संकल्प कल्याणकारी संस्था की ओर से शिवशक्ति हनुमान मंदिर का स्थापना समारोह मनाया गया। माता रानी का भक्तों ने भव्य श्रृंगार किया। 56 भोग लगाया गया। भजन संध्या से पूर्व मां की भव्य आरती उतारी गई।
राधा-कृष्ण की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। संयोजक बालदत्त गोंड ने आभार प्रकट किया। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल, दीपचंद्र अग्रवाल, पवनदेव त्रिपाठी, बृजेश यादव मौजूद रहे।