फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से किया मना, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के हांसापुर खुर्द गांव निवासी युवक की अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना अंतर्गत तिघरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम करीब 3:30 बजे हत्या कर दी गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। अहराैला थाना प्रभारी प्रदीप कुमार परिजनों को समझाने में लगे रहे। परिजन नहीं माने तो उन्होंने तहसीलदार से फोन पर बात कराई। तहसीलदार के आश्वासन पर परिजन करीब डेढ़ घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। वहीं मृतक की माता तारा देवी की तहरीर पर चार लोगों पर जैतपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हत्या किस तरह से की गई अभी इस बात को अंबेडकरनगर की पुलिस ने भी स्पष्ट नहीं किया है और पोस्टमार्टम के परिणाम आने का हवाला दे रही है। आरोपियों में अहरौला थाना क्षेत्र के काली प्रसाद जायसवाल, रामसिंह उर्फ बड़े टिल्लू, अवनीश यादव, पंकज गिरी के नाम शामिल हैं।

मृतक युवक दो बहनों में इकलौता भाई था। इकलौता होने के कारण घर का चिराग बुझ गया है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता रामजी यादव सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी से सेवानिवृत्त थे। परिवार का भरण पोषण करने के लिए मृतक की मां तारा देवी पकड़ी स्थिति एक स्कूल में शिक्षिका का कार्य करती हैं।
विज्ञापन


अहरौला थाना के हांसापुर खुर्द गांव निवासी राजकमल यादव (24) उर्फ बंटी बृहस्पतिवार को अहरौला बाजार के बाईपास मार्ग पर एक चाय दुकान पर बैठा था। परिजनों की मानें तो इसी दौरान दो बाइक पर सवार दो युवक आये, राजकमल को लेकर अंबेडकर नगर के जैतपुर थाना अंतर्गत तिघरा गांव में ले गए। जहां घनी झाड़ियां में राजकमल का शव लगभग 3:30 बजे लोगों ने देखा, जो खून से लथपथ था। कुछ दूर एक बाइक भी गिरी हुई थी। राजकमल की हत्या करने के बाद उसके साथी भाग गए। अंबेडकर नगर पुलिस और एसओजी टीम हत्या के बाद बृहस्पतिवार की देर शाम अहरौला बाजार में कुछ संदिग्धों के यहां दबिश भी दे रही है। सूत्रों की माने तो अंबेडकर नगर पुलिस प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त के लेनदेन और प्रेम प्रसंग मामले को मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें