फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजी अस्पताल में बुधवार को उपचार के दौरान एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पाउस गांव निवासी गोलू यादव (22) बुधवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 301 के पास ट्रक के पहिए से गिट्टी निकाल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे शहर के एक निजी संस्थान में भर्ती कराया गया। मृतक के रिश्तेदार झिनकू यादव ने बताया कि सुबह 10 बजे तक मरीज की स्थिति सामान्य बताई जा रही थी, लेकिन दोपहर करीब ढाई बजे स्टाफ ने खून की कमी होने की बात कहकर रक्त की व्यवस्था करने को कहा। फिर तीन बजे युवक की मौत की सूचना दे दी गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि डेढ़ लाख रुपये जमा कराने के बावजूद मरीज को समुचित उपचार नहीं मिला। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें