फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बूढ़नपुर क्षेत्र में परिजन हो रहे परेशान, आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर दिक्कत

Thu, 24 Apr 2025 05:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र को लेकर परिजन परेशान हैं। बच्चों के स्कूल नामांकन में इन दोनों प्रमाण की जरूरत पड़ रही है और जनता तहसील और ब्लॉक के चक्कर काटती नजर आ रही है। एसडीएम ने कहा किसी तरह की परेशानी हो तो मुझसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों बूढ़नपुर में बच्चों के आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र को लेकर परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों में प्रवेश के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है, लेकिन जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है, उनका नामांकन नहीं हो पा रहा है। आधार कार्ड बनवाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता पड़ रही है, जिसके लिए परिजन ब्लॉक और तहसील के चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अभाव में कई अभिभावक ब्लॉक कार्यालय पहुंच रहे हैं, जहां से उन्हें जन्म प्रमाणपत्र के लिए तहसील भेजा जा रहा है। तहसील में भी दस्तावेजों की कमी के कारण परिजनों को बार-बार ब्लॉक और तहसील के बीच दौड़ लगानी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, फिर भी बच्चों के भविष्य को लेकर परिजन इधर-उधर भटक रहे हैं।

कुछ परिजनों ने आरोप लगाया कि बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र में कहीं भी आधार कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पहले पोस्ट ऑफिस और यूनियन बैंक में आधार कार्ड बनाए जाते थे, लेकिन अब यह सुविधा बंद हो चुकी है। इससे बच्चों का स्कूल में नामांकन करवाना और भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने बताया कि तहसील से जन्म प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं। अभिभावक जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं। यदि किसी भी तरह की समस्या हो रही है, तो वे मुझे अपनी समस्या से अवगत कराएं। मेरे स्तर से जो भी संभव होगा, मैं उनकी पूरी मदद करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें