फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ननद के घर शादी में जाते समय भाभी की सड़क हादसे में मौत, घर में मातम का माहौल

Thu, 24 Apr 2025 04:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद घर मातम में डूब गया। जानकारी के अनुसार मृतका अपनी ननद के घर शादी में जा रही थी कि अचानक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी और उनकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन हाइडिल के पास शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे एक सड़क हादसे में 52 वर्षीय उर्मिला देवी की मौत हो गई। उर्मिला अपने पति जनार्दन यादव के साथ बाइक पर सवार होकर ननद के घर ईरनी गांव में श्याम नारायण यादव के बेटे की शादी में शामिल होने जा रही थीं। तभी पीछे से एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


इस हादसे में उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति जनार्दन यादव दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उर्मिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उर्मिला देवी जिवली दुर्गापुर पिलखुवा गांव की निवासिनी थीं और दो पुत्र व एक पुत्री की मां थीं। उनके एक बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरे की शादी अभी बाकी है। जनार्दन यादव खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन


ठेकमा चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें