फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : शादी में गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने खंगाला घर, पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम

Wed, 20 Nov 2024 07:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आसिफगंज में चोरों का आतंक देखने को मिला। चोर घर में घुस गए और आलमारी का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। नकद समेत जेवर और अन्य सामान लेकर फरार भी हो गए। जब घर के रहने वाले वापस आए तो बिखरा सामान देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच की और साक्ष्य एकत्रित किए।
 
विज्ञापन
घटना के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के आसिफगंज में मंगलवार को चोर एक घर में घुसकर आलमारी का ताला तोड़कर नकदी समेत जेवर व अन्य सामान को चुरा ले गए। घटना की जानकारी देर रात को हुई। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। शहर कोतवाली क्षेत्र के आसिफगंज के निवासी शादाब अहमद के घर पर चोरी हुई। शादाब की पत्नी, मां व अन्य सदस्य शादी में शामिल होने के लिए गोरखपुर गए थे।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह शादाब अपनी दुकान पर आ गया था। रात में जब वापस 8:30 बजे घर पहुंचा तो देखा कि सभी अलमारी के ताले टूटे हैं। मेन गेट खुला है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शहर कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में एसपी सिटी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार देर शाम गोरखपुर से लौटे परिजनों ने बताया कि सिर्फ चांदी की दो पायल ही चोरों के हाथ लगी है। पिछले कुछ दिनों में कई चोरी की घटना सामने आई है। कुछ दिनों पूर्व ही शहर के कोल बाज बहादुर में लैब टेक्नीशियन के घर से लाखों की चोरी हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें