फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी शिकायत शिकायतकर्ता को पड़ी भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील के मुहम्मदपुर विकास खंड के गोसड़ी गांव निवासी ओंकार राम पुत्र फूलचंद राम ने गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने जब इसकी जांच कराई तो धांधली की पुष्टि नहीं हुई। ऐसे में शिकायतकर्ता पर झूठा आरोप लगाने के लिए सीडीओ ने उसने खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ओंकार राम ने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान सविता सिंह गांव की दूसरी बार ग्राम प्रधान बनी हैं। प्रधान ने सरकारी धन का दुरुपयोग और गबन किया है। अधूरा कार्य कराया और गलत ढंग से उस मद में पूरे पैसे का भुगतान कर लिया गया। इंदिरा आवास के 46 लाभार्थियों का आवास पूरा नहीं हुआ है जबकि कई लोगों के नाम पर इंदिरा आवास का आवंटन कर सारा पैसा निकालकर उसका दुरुपयोग किया गया है। ग्राम सभा में नियम कानून को ताक पर रखकर अपात्र लोगों को बीपीएल कार्ड जारी किया गया है। मनरेगा के मजदूरों का पैसा बैंक मैनेजर की मिलीभगत से हड़प लिया गया है। डीएम के निर्देश पर उनके इस शिकायत की जांच हुई लेकिन जांच सब कुछ ठीक पाया गया। जांच से संतुष्ट न होने ओंकार हाईकोर्ट चले गए। कोर्ट से मिले निर्देश पर दोबारा इसकी जांच कराई गई। दोबारा हुई जांच में भी धांधली की पुष्टि नहीं हुई। शिकायतकर्ता ओंकार के ऊपर झूठा आरोप लगाने के लिए सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे को दिया। डीपीआरओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत मुहम्मदपुर मिथिलेश कुमार राय सरायमीर थाने में तहरीर दी। उनकी इस तहरीर पर सरायमीर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया है।
अक्सर गांव के विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की जाती है। लेकिन इसमें बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो झूठा आरोप लगाकर शिकायत करते हैं। ऐसे लोगों पर अब कार्रवाई की जाएगी। इसी के तहत शिकायतकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। - आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें