फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: लड़कों को साड़ी पहनाकर उगाही...हाईवे पर किन्नरों का उत्पात, थाने में भी चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Fri, 29 Sep 2023 04:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

फर्जी किन्नर और क्षेत्र में वर्चस्व लेकर  आजमगढ़ के बरदह थाना के सामने हाईवे पर किन्नरों ने उत्पात मचाया। थाने में भी हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझा कर दोनों गुटों को शांत कराया।
विज्ञापन
आजमगढ़ के बरदह थाने में किन्नरों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी किन्नर और क्षेत्र में वर्चस्व लेकर किन्नरों के बीच विवाद अक्सर ही सामने आता रहता है। यूपी के आजमगढ़ में ऐसे ही मामलों को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने है। शुक्रवार को बरदह थाना के सामने हाईवे पर किन्नरों ने उत्पात मचाया। थाने में भी हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझा कर दोनों गुटों को शांत कराया। प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


बरदह थाना के ज्यूली क्षेत्र में किन्नर रानी उर्फ पल्लवी अपने चार अन्य साथी किन्नरों के साथ मांग कर जीवन यापन करते हैं। आरोप है कि किन्नरों का दूसरा गुट कुछ दिनों से उनके क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा है। दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ चुके हैं और मारपीट तक हो चुकी है। रानी किन्नर का आरोप है कि बीते 15 दिनों से रेखा उर्फ इजहार, राधेश्याम उर्फ राधा, रूबी किन्नर उसे मांगने नहीं दे रही हैं।

'युवकों का कराया जा रहा लिंग परिवर्तन'

मारपीट कर घायल भी कर दिया है। मारपीट करने वालों में कमलेश उर्फ निशा, सुनील उर्फ बबलू व धीरज किन्नर शामिल हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि इलाका देने के लालच में युवकों का लिंग परिवर्तन भी करा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं लड़कों को साड़ी पहनाकर उनसे क्षेत्र में उगाही कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें: 12वीं की छात्रा से कोचिंग शिक्षक ने की गंदी हरकत, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
Trending Videos

बरदह थाने के सामने रानी किन्नर - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर 12 बजे रानी किन्नर बरदह थाने पर पहुंची और गेट के सामने हाईवे पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान किन्नरों ने बीच सड़क पर ही कपड़े तक खोलना शुरू कर दिया तो पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान दूसरा पक्ष भी थाने पर पहुंच गया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों को शांत कराने में पुलिस को घंटो मशक्कत झेलनी पड़ी। तीन बजे के आसपास पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर ले लिया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्ष शांत हुए और हाईवे से हटे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें