फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74 फीसदी पूरा हो चुका है कार्य, मार्च में मुख्य कैरिजवे खोलने की है तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वांचल की लाइफलाइन कहे जाने वाले लखनऊ-आजमगढ़ होते हुए गाजीपुर तक बन रहे सिक्सलेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लगभग 74 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पहले यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अवनीश अवस्थी ने इसके मुख्य कैरिजवे को जनवरी अंत तक वाहनों के आवागमन के लिए खोलने का दावा किया गया था, जिसे बाद में बढ़ा कर मार्च 2021 कर दिया गया है। हालांकि एक्सप्रेस-वे को पूर्ण करने का समय अक्तूबर 2021 है।
विज्ञापन

लखनऊ के चांद सराय से गाजीपुर के हैदरिया तक बनने वाले 340 किमी लंबे छह लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लगभग 84 किमी का हिस्सा जनपद से होकर गुजर रहा है। यह सुल्तानपुर जिले से आजमगढ़ में फूलपुर तहसील के खंडौरा गांव से प्रवेश करता है। तहसील निजामाबाद, सगड़ी और सदर के 110 ग्रामों से होते हुए एक्सप्रेस-वे मऊ जनपद में प्रवेश कर जाता है। जनपद में तीन पैकेज में एक्सप्रेस-वे का कार्य किया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि लेने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। राजस्व विभाग की ओर से श त प्रतिशत भूमि कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध करा दिया गया है। 25 जनवरी की यूपीडा की रिपोर्ट के अनुसार एक्सप्रेस-वे का औसतन 74 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। एक्सप्रेस-वे पर सड़क का कार्य काफी हो चुका है। पुल, पुलिया और अंडरपास के निर्माण का कार्य अभी जारी है। प्रोग्रेस रिपोर्ट के अनुसार मार्च में मुख्य कैरिजवे खुलने की पूरी संभावना दिख रही है। एक्सप्रेस-वे के दो स्थानों फूलपुर और सदर तहसील में मोटलनुमा यात्री प्लाजा भी बनाया जाना है। शासन की ओर से एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक कॉरिडोर बनाने की भी बात कही गई है। इसके लिए अभी कार्ययोजना तैयार करने की बात रही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें