अहरौला। प्रधानमंत्री आवास की सूची से नाम काटने के विरोध में बुधवार को बीवी पखनपुर गांव के लोगों ने ब्लॉक का घेराव किया था और जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद, एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह सहयोगियों के साथ बीबी पखनपुर गांव में पात्रों के घर जांच करने पहुंचे।
इस दौरान पता चला कि गांव में कुल 95 प्रधानमंत्री आवास के पात्र लाभार्थियों की सूची शासन को भेजी गई थी। इसमें ऑटो डीलीशन के माध्यम से 52 लोगों के नाम काट दिए गए। 43 लोगों के आवास के लिए सूची फाइनल हुई है। इसमें 12 लोगों को वर्तमान में आवास की किस्त मिली है। बीडीओ विनोद कुमार बिंद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कोई भी कर्मचारी या प्रधान आवास डिलीट नहीं करा सकता है। आने वाले समय में और आवास आएंगे। छूटे हुए पात्रों को आगे सूची में शामिल कर उन्हें भी आवास का लाभ दिया जाएगा। हरिकेश, अजय सिंह, राम पलट, रामजीयावन, कैलाश आदि रहे।