जिसमें प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
बैठक को संबोधित करते हुए वाहिनी के जिला संयोजक हरिबंश मिश्रा ने कहा कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है।
अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, इनके द्वारा खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिसका ज्वलंत उदाहरण जिले में होली के दिन एक बालिका के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या किया जाना है।
मीडिया प्रभारी रमेश गुप्ता ने कहा कि सपा के शासनकाल में अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इस मौके पर विनोद सोनकर, दिनेश चौहान, रामसकल चौहान, शिवप्रकाश चौबे, राधेश्याम, राज चौहान आदि रहे।