फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समयसीमा समाप्त, बजट मिलने के बाद भी बच्चों को नहीं दिए गए स्वेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन ने परिषदीय विद्यालयों के सभी बच्चों को 31 अक्तूबर तक स्वेटर बांटने का निर्देश दिया था, लेकिन यह समयसीमा बीतने के बाद भी अब तक जिले में स्वेटर वितरण नहीं शुरू हो पाया है।
विज्ञापन

शासन ने जनपद के परिषदीय स्कूलों के साढे़ चार लाख विद्यार्थियों को 31 अक्तूबर तक स्वेटर उपलब्ध कराने के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट समय पर मुहैया करा दिया था। जिला क्रय समिति के संज्ञान में लाए बिना मनमाने ढंग से 30 लाख रुपये टर्नओवर की शर्त के स्थान पर तीन करोड़ रुपये के टर्नओवर की शर्त और अन्य शर्तों को शामिल कर दिया गया। समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद सीडीओ ने अनुचित शर्तों को समाहित करते हुए जेम पोर्टल पर अपनाई गई प्रक्रिया के तहत बिड (खरीद प्रक्रिया) को निरस्त कर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार एवं जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा आरसी चौहान को प्रथम दृष्टया प्रदर्शित त्रुटिपूर्ण कार्रवाई के लिए नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
टेंडर प्रक्रिया में विलंब के कारण स्वेटर अभी तक स्कूलों में नहीं पहुंचे हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर बहुत जल्द ही बच्चों को स्वेटर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें