फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ से उड़ान की बढ़ी उम्मीद, लखनऊ में हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट आजमगढ़ से उड़ान को जल्द पर लगने वाला है। मंदुरी हवाई अड्डा उड़ान के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसे वाराणसी एयरपोर्ट को सौंप भी दिया गया है। समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होने के बाद लाइसेंसिग की प्रक्रिया शुरू होगी और उम्मीद जतायी जा रही है कि जल्द ही आजमगढ़ से रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत उड़ान की शुरूआत भी हो जाएगी। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजानाओं में आजमगढ़ के मंदुरी स्थित हवाईपट्टी भी शामिल है। जिसमे रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत एयरपोर्ट में तब्दील किया जा चुका है। अभी कुछ दिनों पूर्व ही जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद सारी तैयारियों को दुरूस्त पाया था और इसके बाद इसे वाराणसी एयरपोर्ट के हवाले करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया था। डीएम के प्रस्ताव के बाद वाराणसी एयरपोर्ट की टीम में मंदूरी एयरपोर्ट पर पहुंच कर निरीक्षण कर चुकी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना को अमली जामा पहनाने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक भी। जिसमें एमओयू (समझौता पत्र) पर विचार विमर्श हुआ। समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के बार लाइसेंसिंग की प्रकिया शुरू होगी और एयरपोर्ट अथारिटी से लाइसेंस मिलते ही आजमगढ़ से उड़ान की शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट के अंडर में होगा संचालन
आजमगढ़। मंदुरी एयरपोर्ट को वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट के तहत ही संचालन की फिलहाल योजना बनी है। बाबतपुर एयरपोर्ट की टीम ने मंदुरी एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के पश्चात अपनी रिपोर्ट एयरपोर्ट अथारिटी को भेज दिया है। अब संचालन को लेकर समझौता पत्र पर चर्चा को लेकर सीएम से एयरपोर्ट अथारिटी की बैठक भी हो चुकी है।
वाराणसी एयरपोर्ट पर कम होगा लोड
आजमगढ़। मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो जाने पर बाबतपुर वाराणसी एयरपोर्ट के रूट पर लोड कम हो जाएगा। कारोबार अथवा धार्मिक यात्रा पर निकलने वाले लोग आजमगढ़ से अपनी यात्रा की शुरूआत व समाप्ति कर सकेंगे। जिससे पूर्वांचल के कई जिलों के लोगों को काफी सहुलियत होगी। इतना ही नहीं इस एयरपोर्ट के शुरू हो जाने से क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा। जिले के ब्लैक पाटरी व रेशमी साड़ी उद्योग को भी लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

20 सीटर प्लेन से हो सकती है उड़ान की शुरूआत
आजमगढ़। मंदुरी हवाईअड्डे से यात्रा की शुरूआत 20 सीटर प्लेन से हो सकती है। जिसे लेकर जनपद के लोग उत्साहित भी है। बाद में 20 से अधिक सीट वाले विमान भी यहां से उड़ान भर सकते है। एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बताया कि हैंडओवर से पहले एयरपोर्ट अथारिटी वाराणसी की टीम ने मंदुरी हवाईड्डे पर उपलब्ध सामानों के बारे में जो जानकारी मांगी थी जिसे उन्हें उपलब्ध करा दी गई है। हैंडओवर होने के बाद लाइसेंसिंग की प्रकिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें