फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से 8 तक की परीक्षा 24 से 28 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा परिषद की निगरानी में एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 24 से 28 मार्च तक होंगी। कक्षा एक की मौखिक, दो से पांच तक लिखित व मौखिक, कक्षा छह से आठ तक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 2706 विद्यालयों के साढ़े तीन लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक, नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी घोषित करने के बाद परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 मार्च से शुरू होने वाले परीक्षा के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को 22 मार्च तक विद्यालय स्तर पर प्रश्नपत्रों को पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। कक्षा दो से पांच तक की परीक्षा लिखित और मौखिक होगी। जबकि छह से आठ तक की परीक्षा लिखित होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली मे 9.30 से 11.30 बजे तक और द्वितीय पाली 12.30 से 2.30 बजे तक परीक्षा होगी। वार्षिक लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी। जिसमें बहुविकल्पिय, अति लघुउत्तरीय, लघुउत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें