फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 50 किलो रसगुल्ला और 30 किलो खोवा किया नष्ट, 11 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में बड़े पैमाने पर दुकानदार लोगों को मिलावटी मिठाइयां बेच रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई बता रही है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारी होली के अवसर पर छापा मार रहे हैं। टीम ने 11 नमूने लिए और 50 किलोग्राम रसगुल्ला व 30 किलोग्राम खोया नष्ट कराया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 17500 रुपये है।
सहायक आयुक्त (खाद्य) सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि गठित खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन दल की टीम सोमवार को पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाईयां, अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा आदि के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उक्त पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराए जाने के लिए सुंभी बाजार से नमकीन, मैदा, हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया एवं इटौरा से खोया, मेंहनगर से सूजी, मैदा, रिफाइंड का नमूना संग्रहित किया गया।
इसके बाद मोतीगंज बाजार से रसगुल्ला का नमूना, मार्टिनगंज तहसील के भीरा बाजार से खोया का नमूना, अहरौला से पनीर का नमूना, लल्लूगंज से खोवा का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन

50 किग्रा रसगुल्ला जिसका अनुमानित मूल्य 10 हजार ररुपये व लगभग 30 किग्रा. खोया जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग 7500 रुपये को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
टीम ने लोगों से पैकैट बंद सामान खरीदने से पहले सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें