आजमगढ़। लॉकडाउन के बाद जनपद में क्वारंटीन किए गए गैर जनपद के लोग क्वारंटीन पूरा करने के बाद भी बिना अनुमति अपने जनपद नहीं जा पाएंगे। इसके लिए उन्हें सीएमओ से प्रमाण-पत्र और डीएम और एसपी के आदेश की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद ही वो अपने जनपद जा पाएंगे।
लॉकडाउन के बाद जो बाहरी विदेश, प्रदेशों और जनपदों के लोग जिस जनपद में पहुंचे थे उन्हें वहीं क्वारंटीन किया गया था। ऐसे लोग अपना क्वारंटीन पूरा कर चुके हैं। इसके बाद भी वो बिना सीएमओ के प्रमाण-पत्र और डीएम-एसपी के आदेश के अपने जनपद नहीं जा पाएंगे। डीएम एनपी सिंह ने कहा कि क्वारंटीन पूरा करने वालों को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद सीएमओ की ओर से प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। वो जिस जनपद का निवासी होगा वहां के पुलिस प्रशासन से से वार्ता की जाएगी। इसके बाद भी कोई निर्णय लिया जाएगा। ऐसे क्वारंटीन पूरा करने के बाद भी कोई अपने जनपद को नहीं जा सकेगा।