फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 60 कर्मचारियों का 10 माह से ईपीएफ जमा नहीं, तीन माह का वेतन भी अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने ठेकेदार पर कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) की राशि जमा न करने और वेतन भुगतान में अनियमितता का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपकर बकाया ईपीएफ जमा कराने और लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 10 माह से उनके ईपीएफ खातों में अंशदान जमा नहीं किया गया है। इसके चलते अप्रैल, मई और जून माह का वेतन भी अटका हुआ है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों के अनुसार उन्होंने कई बार संबंधित ठेकेदार से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन या तो फोन नहीं उठाया गया या फिर सर्वर की समस्या बताकर जल्द ईपीएफ जमा कराने का आश्वासन देकर मामला टाल दिया गया। उनका आरोप है कि 10 माह बीत जाने के बावजूद किसी भी कर्मचारी के ईपीएफ खाते में राशि जमा नहीं हुई।
वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। कई कर्मचारी अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला तक नहीं करा पा रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि समाज कल्याण विभाग के गुरमुरा, रॉबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी स्थित चार जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कार्यरत करीब 60 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन और ईपीएफ भुगतान की जांच कराई जाए तो बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं सामने आ सकती हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा लंबित वेतन और ईपीएफ का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार, संगीता, दुर्गावती देवी, मनोज कुमार, राजेश विश्वकर्मा, अर्जुन कुमार, सुरसती, अनीता, शिवकुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें