फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से वार्ता के बाद हड़ताल खत्म

Thu, 08 Jan 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को पालिका द्वारा शासन को न भेजे जाने के विरोध में चल रही संविदा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार की देर शाम डीएम से वार्ता के बाद खत्म कर दी गई। बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय में नारेबाजी की।
विज्ञापन


 स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष असलम खां ने बताया कि हमारी मांगों को लेकर मंगलवार की शाम को महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल और नगरपालिका प्रशासन का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला था।

जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद 12 जनवरी तक का समय मांगा है। जिस पर महासंघ ने हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि यदि इसके बाद भी हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के विरेंद्र कुमार सिंह, काशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन



उधर बुधवार की सुबह संविदा सफाई कर्मचारी नगर पालिका  परिसर में एकत्र हुए और मांगों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में डीएम से वार्ता की बात पता चलने पर सभी कर्मचारी काम पर लौट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें