Encounter in Azamgarh: जिले में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद गिरफ्तार किए गए तीन गो-तस्करों का आपराधिक इतिहास चौंकाने वाला है। आजमगढ़, मऊ, जौनपुर और प्रतापगढ़ जिलों में इन तस्करों के खिलाफ हत्या के प्रयास, पशु क्रूरता, गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार ये आरोपी लंबे समय से अंतरजनपदीय गो-तस्करी गिरोह से जुड़े हुए हैं।
सोनू उर्फ पिंटू उर्फ मेराज पर छह मुकदमे, तीन जिलों में सक्रिय गिरोह
गंभीरपुर मुठभेड़ में घायल सोनू उर्फ पिंटू उर्फ मेराज पुत्र जान मुहम्मद निवासी बघरवारा मटियारी थाना सरपतहा जनपद जौनपुर के खिलाफ आजमगढ़, मऊ और जौनपुर जिलों में कुल छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, हत्या के प्रयास, लापरवाही से वाहन चलाने व आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं। सोनू पर मऊ के रानीपुर, आजमगढ़ के गंभीरपुर और जौनपुर के सरपतहा थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं।