फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एनकाउंटर: लूट का आरोपी घायल...तमंचा व सामान बरामद, पुलिस पर चलाई थी गोली; दर्ज हैं कई मामले

Fri, 17 Oct 2025 11:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

UP Encounter News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। लूट के मामले में उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Azamgarh: आजमगढ़ के थाना बरदह पुलिस टीम और लुटेरों के बीच शुक्रवार रात ग्राम हदिसादयालपुर नहर के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लूट का आरोपी आनंद यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के चिटको गांव का निवासी है। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी बरदह पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्गापुर पुलिया पर जनसेवा केंद्र संचालक से 1.50 लाख की लूट में शामिल आरोपी आनंद यादव नहर की ओर से आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। 

पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 6300 रुपये और एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने बरामद सामान को लूट की घटना से जुड़ा बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साथियों की हुई थी गिरफ्तारी, दो पर पहले से मुकदमे दर्ज
पुलिस ने इससे पहले लूटकांड में शामिल आशुतोष सिंह, गौरव जायसवाल और विपिन यादव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आनंद यादव, शिवम उर्फ पग्गू यादव और संदीप यादव के नाम सामने आए थे। आनंद यादव के खिलाफ थाना बरदह में और देवगांव में मुकदमे दर्ज हैं। बरदह थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी है, जो लूट और चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है। घटना स्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें