फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: तीन गो-तस्कर अरेस्ट...कई जिलों में दर्ज हैं संगीन केस, चौंकाने वाला है आपराधिक इतिहास

Sat, 18 Oct 2025 05:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के थाना गंभीरपुर क्षेत्र में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक कुख्यात गो-तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
आजमगढ़ में बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Azamgarh: जिले में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद गिरफ्तार किए गए तीन गो-तस्करों का आपराधिक इतिहास चौंकाने वाला है। आजमगढ़, मऊ, जौनपुर और प्रतापगढ़ जिलों में इन तस्करों के खिलाफ हत्या के प्रयास, पशु क्रूरता, गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार ये आरोपी लंबे समय से अंतरजनपदीय गो-तस्करी गिरोह से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


सोनू उर्फ पिंटू उर्फ मेराज पर छह मुकदमे, तीन जिलों में सक्रिय गिरोह
गंभीरपुर मुठभेड़ में घायल सोनू उर्फ पिंटू उर्फ मेराज पुत्र जान मुहम्मद निवासी बघरवारा मटियारी थाना सरपतहा जनपद जौनपुर के खिलाफ आजमगढ़, मऊ और जौनपुर जिलों में कुल छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, हत्या के प्रयास, लापरवाही से वाहन चलाने व आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं। सोनू पर मऊ के रानीपुर, आजमगढ़ के गंभीरपुर और जौनपुर के सरपतहा थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं।

विज्ञापन

इसराक उर्फ काले खां पर नौ मुकदमे, गैंगस्टर एक्ट में भी नामजद
फूलपुर मुठभेड़ में घायल नेवादा गांव निवासी इसराक उर्फ काले खां का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, गोवध निवारण, पशु क्रूरता, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के गंभीर आरोप शामिल हैं। प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाने में भी इसराक पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, यह तस्करी के साथ-साथ आपराधिक गिरोह संचालित करने में भी सक्रिय रहा है।

रियाज अहमद उर्फ रियाजुद्दीन उर्फ राजू पर छह संगीन मामले दर्ज
फूलपुर पुलिस की गिरफ्त में आए रियाज अहमद उर्फ रियाजुद्दीन उर्फ राजू फूलपुर के मुडियार का निवासी है। उसके ऊपर कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण, पशु क्रूरता, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट की धाराएं प्रमुख हैं। रियाज, इसराक का सहयोगी बताया जा रहा है और दोनों लंबे समय से एक साथ गो-तस्करी के अपराध में सक्रिय थे।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में पुलिस और गो-तस्कर के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली; गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें