फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में मुठभेड़ः 25-25 हजार के इनामी दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, पुलिस को चकमा देकर एक फरार

Thu, 01 Jul 2021 10:08 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

पहली मुठभेड़ मेंहनगर थाना क्षेत्र के करनेहुआ स्थित महादेव मंदिर के पास जबकि दूसरी पवई थाना क्षेत्र के खंडौरा गांव के पास हुई। दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
पवई थाना की पुलिस ने 25 हजार के इनामी नदीम को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मेंहनगर व पवई थाना क्षेत्रों में बुधवार की देर रात हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामी दो बदमाश घायल होकर पुलिस की गिरफ्त में आ गए वहीं एक अन्य मौके से भाग निकलने में सफल रहा। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पहली मुठभेड़ मेंहनगर थाना क्षेत्र के करनेहुआ स्थित महादेव मंदिर के पास हुई। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बरदह थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बऊवापार में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी राजन सिंह पुत्र अशोक सिंह मेंहनगर क्षेत्र में है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा है।

इस सूचना पर एसओ बरदह विनय मिश्रा व एसओ मेंहनगर सुनील चंद तिवारी खरिहानी मार्ग पर पहुंच गए। बाइक सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखा, पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। करनेहुआ स्थित महादेव मंदिर के पास पुलिस ने दोनों तक से उसे घेर लिया। इस पर बाइक सवार बदमाश खुद को दोनों तरफ से घिरा देख पुलिस पर फायर करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया तो एक गोली बदमाश के बांये पैर में लग गई।

विज्ञापन

आजमगढ़ः दोहरे हत्याकांड का आरोपित और 25 हजार का इनामी बदमाश राजन सिंह - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजन सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी निवासी सादीपुर थाना बरदह बताया। राजन सिंह बऊवापार में तीन दिन पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उस पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित है। इसके पास से एक बाइक व तमंचा बरामद हुआ है। इस पर पहले से 10 मुकदमे पंजीकृत है।

वहीं दूसरी मुठभेड़ पवई थाना क्षेत्र के खंडौरा गांव के पास हुई। पवई थाना पुलिस रात में पहाड़पुर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार दो बदमाश आते दिखे, जिन्हें रूकने का इशारा किया गया तो वे खंडौरा की तरफ भागने लगे। पवई पुलिस पीछे लग गई और सूचना जनपद नियंत्रण कक्ष को दे दिया। जिस पर एसओ बिलरियागंज दूसरी तरफ से बदमाश को घेरने लगे।
विज्ञापन

खंडौरा गांव के पास बाइक सवार बदमाश दोनों तरफ से घिर जाने पर पुलिस टीम पर फायर करने लगे। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया। जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया जबकि दूसरा मौके से अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। घायल बदमाश की पहचान नदीम पुत्र अकरम निवासी देवापार थाना जीयनपुर के रूप में हुई।

वह मुबाकरपुर थाने से 25 हजार का इनामी था और पहले से उस पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। नदीम के पास से पुलिस ने तमंचा व बाइक बरामद किया है। फरार साथी का नाम उसने मुन्ना नोना पुत्र राजाराम निवासी माहुल थाना अहरौला बताया। दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीम लग गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें