फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'प्लान बनाकर की थी हत्या...', 25 हजार के दो इनामी मुठभेड़ में घायल, बोले- चुनावी रंजिश में किया था मर्डर

Sun, 20 Apr 2025 02:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Encounter News: यूपी के आजमगढ़ में बीते 28 मार्च को अश्वनी नाम के एक युवक की हत्या हुई थी। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। जांच में 10 आरोपियों के नाम सामने आए थे। बीती रात एनकाउंटर में दो और आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सर्फुद्दीन और सौरभ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Encounter in Azamgarh: आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली, रौनापार थाना और स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित दो इनामी अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन




पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, एक बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोड़ी के नेतृत्व में 19-20 अप्रैल की रात सीएचसी लाटघाट पुलिया, जम्मनपुर मोड़ के पास रात 12:05 बजे मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों में सर्फुद्दीन को दाहिने पैर और सौरभ उर्फ करिया के बाएं पैर में गोली लगी। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लाटघाट ले जाया गया, जहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस आरोपियों के पास से दो तमंचा, कारतूस, एक बाइक, एक गमछा व 950 रुपये नकद बरामद हुआ। पकड़ा गया आरोपी सर्फुद्दीन रौनापार थाना क्षेत्र के गांगेपुर और सौरभ उर्फ करिया जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा गांव का निवासी है।

Trending Videos
विज्ञापन

28 मार्च को हुई थी अश्वनी की हत्या
घटना 28 मार्च 2025 की है, जब अश्वनी चौहान (32) की हत्या कर दी गई थी। मृतक की मां शिवकुमारी ने 29 मार्च को थाना जीयनपुर में तहरीर दी, जिसमें गांव के मैकु उर्फ रामचंदर यादव और गौरव सिंह पर हत्या का आरोप लगाया। जांच में 10 अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। इनमें से शिवम यादव और अमित यादव पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

डंडे और रॉड से पीटकर की थी हत्या
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामचंदर उर्फ मैकु का अश्वनी चौहान से प्रधानी चुनाव को लेकर पुराना विवाद था। मैकु को डर था कि अश्वनी चुनाव लड़ेगा तो वह हार जाएगा। 28 मार्च की रात, मैकु ने दावत के बहाने अश्वनी को बुलाया। दावत के बाद, नरहन गांव के पास मैकु ने अपनी मोटरसाइकिल से अश्वनी की बाइक में टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया। इसके बाद अभियुक्तों ने डंडे, पंच और रॉड से उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें