आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली पुलिस के हत्थे उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लग गई जब मुठभेड़ में जिला बदर पशु तस्कार घायल हो गया और दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। घायल पशु तस्कर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मौके से पुलिस ने एक क्विंटल प्रतिबंधित मांस, दो बाइक, तमंचा कारतूस आदि भी बरामद किया है।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शनिवार की रात फूलपुर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सरायमीर की तरफ से कुछ लोग बाइक पर प्रतिबंधित मांस लेकर आ रहे है और असलहे से लैस हैं।
इस सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए गए अहिरीपुर शिवान पुलिया पर पहुंच गई। बाइक सवार मांस तस्करों को आता देख पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो एक बदमाश ने तमंचा निकाल पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने चेतावनी दी लेकिन जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया।