आजमगढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय शिक्षक कर्मचारी संगठन (अटेवा) के बैनर तले शिक्षक- कर्मचारियों ने पैदल मार्च निकाला। गांधी तिराहे से शुरू हुआ यह पैदल मार्च रैदोपुर चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा।
वहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान कर्मचारी सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। मार्च का नेतृत्व कर रहे अटेवा के मंडलीय मंत्री राजेश सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे। सरकार एनपीएस, यूपीएस की जगह ओपीएस लागू करे। सरकार विरोधी नारे लगाते हुए निजीकरण और परिषदीय विद्यालयों के मर्जर का विरोध किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि अटेवा पूरे देश और प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण और विद्यालय मर्जर के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। कर्मचारियों के संघर्ष के बल पर हम अपना अधिकार हासिल करेंगे। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने चेतावनी दी।