फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पेंशन के लिए काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
पुरानी पेंशन के लिए बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आजमगढ़। अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर नो एनपीएस यूपीएस सिर्फ ओपीएस का नारा बुलंद किया। सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग किया। अटेवा के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में पूरे जिले में कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि बुढ़ापे का एकमात्र सहारा पुरानी पेंशन योजना है, इसलिए सरकार से इसे जल्द बहाल करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इसी क्रम में विकासखंड पल्हनी के करतालपुर में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी किया। स्वच्छता अभियान चलाकर गांव में साफ-सफाई की और लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, सुनील यादव, रामबचन, राम प्यारे आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें