राजनैतिक दलों के साथ विशेष मतदाता अभियान बैठक में मौजूद राजनैतिक दल के लोग। स्रोत-प्रशासन
आगामी 24 को प्रस्तावित विशेष मतदाता अभियान को लेकर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के नेतृत्व में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक उनके कार्यालय में हुई। इसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का फॉर्म-6 भरवाकर नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया।
एसडीएम नेहा मिश्रा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जाए।
अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के साथ मतदाता सूची को अद्यतन और समावेशी बनाना है। बैठक में आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज, भाजपा नेता डब्बू सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सपा विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव, कांग्रेस के संतोष कुमार राय सहित कई दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।