फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 12 घंटे ही मिल रही बिजली, दिन में ज्यादा हो रही कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। बढ़ती गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। जहानागंज क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और बाजारवासियों में बिजली विभाग के प्रति रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि वर्तमान समय में मात्र दस से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र निवासी वीर सिंह, संजय, जय राम, राजू कनौजिया, संतोष, लव प्रताप आदि ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी चिंताजनक बनी हुई है। किसान, जो इस समय कटाई और अन्य कृषि कार्यों में व्यस्त हैं, बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में बार-बार कटौती के साथ-साथ सुबह और शाम के समय भी बिजली गायब हो जाती है, जिससे दिक्कत और बढ़ जाती है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग से तत्काल समस्या के समाधान की मांग करते हुए नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की है। जेई धीरज पटेल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का प्रावधान है, लेकिन वर्तमान समय में फसलों को ध्यान में रखते हुए दिन में कटौती की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थिति को संतुलित रखने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें