फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मौसम बदलते ही बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चे की जांच करते डॉ. एस के विमल। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में इन दिनों बच्चों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बदलते मौसम का असर छोटे बच्चों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एस्रके विमल के अनुसार, प्रतिदिन ओपीडी में करीब 50 से 60 बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से लगभग 25 से 30 बच्चे सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित हैं, जबकि 6 से 7 बच्चे उल्टी और दस्त की समस्या लेकर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम में वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे बच्चों में बुखार, खांसी और पेट संबंधी दिक्कतें आम हो गई हैं। उन्होंने अभिभावकों को सचेत करते हुए कहा कि बच्चों में दिखने वाले शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन

समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। यदि बच्चे को सांस लेने में परेशानी, तेज बुखार या लगातार उल्टी-दस्त हो तो तुरंत अस्पताल ले जाएं। उन्होंने साफ-सफाई और खानपान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, ताकि बच्चों को संक्रमण से बचाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें