फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने खैरातपुर में मारी मार्निंग रेड, 12 के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
नगर के सिधारी के खैरातपुर में बिजली चेकिंग करते अधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। बकाया वसूली को प्राथमिकता पर रखते हुए बिजली विभाग ने शुक्रवार को सिधारी क्षेत्र के खैरातपुर में मार्निंग रेड डाली। इस दौरान 12 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। जिनके खिलाफ सिधारी थाने में मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया।
विज्ञापन

सर्किल एक के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही विजलेंस की टीम ने सिधारी क्षेत्र के खैरातपुर में मार्निंग रेड डाली। कुल 40 घरों के बिजली कनेक्शन की जांच पड़ताल की गई। जिसमें 12 उपभोक्ताओं के मीटर से छेड़छाड़ व बाईपास कर बिजली का उपभोग होना पाया गया। इन सभी उपभोक्तओं के खिलाफ विभाग की तरफ से सिधारी थाने में बिजली चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया। बिजली विभाग द्वारा सुबह-सुबह मारे गए छापे की वजह से बाईपास कर बिजली का उपभोग कर रहे उपभोक्ता अपना कटिया हटा नहीं सके थे। मीटर से छेड़छाड़ व बाईपास के अलावा भी कई तरह की शिकायतें यहां प्रकाश में आई है। कई उपभोक्ताओं ने बिल में गड़बड़ी की शिकायत भी किया। जिस पर अधीक्षण अभियंता ने समाधान का आश्वासन दिया।
000000000000000
बकाया वसूली विभाग की वर्तमान में प्राथमिकता है तो वहीं बिजली चोरी रोकने की कवायद में भी महकमा जुटा हुआ है। सिर्फ दिन ही नहीं रात में भी विभागीय टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी की कार्रवाई कर सकती है। बिजली की चोरी अब किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। सभी सम्मानित ग्राहकों से अनुरोध है कि वे बकाया बिलों का भुगतान जल्द कर दे ताकि उन्हें लाइन कटने की समस्या न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता, सर्किल-1, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें