फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने काटे नगर पालिका के सबमर्सिबल के सात कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जगह-जगह सबमर्सिबल की बोरिंग कराकर उसके ऊपर पानी की टंकी लगाकर राहगीरों के लिए पानी और लोगों के घरों तक पानी आपूर्ति की व्यवस्था बनाई। लेकिन आज इनमें से सात सबमर्सिबल का कनेक्शन विद्युत विभाग द्वारा काट दिया गया है। जिसके कारण इससे जुड़े मुहल्लों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नपा द्वारा लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है। लेकिन अब तक वह अपने इस उद्देश्य में सफल नहीं हो सकी है। न तो शहर क्षेत्र की सड़कें ही चलने योग्य हैं और ना ही सड़कों के किनारे लगी रोड लाइट ही प्रकाश दे रही है। जबकि नगरपालिका द्वारा इसके लिए लोगों से कर वसूला जाता है। ऐसे ही लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका द्वारा जगह-जगह सबमर्सिबल की बोरिंग कराई गई। बोरिंग किए स्थान पर नगर पालिका द्वारा पिलर बनाकर उसके ऊपर पानी की टंकी लगाई गई और नीचे टोंटी लगाई गई ताकि राहगीर गर्मी के दिनों में इससे अपनी प्यास बुझा सकें। साथ ही लोगों के घरों को भी इससे जोड़ा गया। ताकि उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। लेकिन नगरपालिका ने इन सबमर्सिबलों को चलाने के लिए नगर पालिका द्वारा खानापूर्ति किए बिना ही कनेक्शन जोड़ा गया था। जिसका परिणाम हुआ कि विद्युत विभाग द्वारा नगर क्षेत्र में छह से सात जगहों पर लगे सबमर्सिबल के कनेक्शन को काट दिया गया है। जिसके कारण इस सबमर्सिबल से जुड़े घरों में पानी की किल्लत हो गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका के प्रकाश निरीक्षक लाल बहादुर ने बताया कि नगर क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था देखना हमारा काम है। हम सबमर्सिबल कनेक्शन के बारे में कुछ नहीं जानते। इस बारे में जलकल विभाग ही कुछ बता सकता है। वहीं विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार का कहना है नगर पालिका से हमारा टाइअप है जिसके कारण बिजली बिल की कोई समस्या नहीं होती। लेकिन इन लोगों ने जो सबमर्सिबल लगाए उसका सही तरीके से कनेक्शन नहीं लिया। जिसके कारण हमारे द्वारा सात सबमर्सिबल के कनेक्शन काटे गए हैं। विभाग इसका स्टीमेट आदि प्रस्तुत करे तो कनेक्शन को फिर जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें