फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नंदाव बाजार में बुधवार की शाम दारोगा के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने दारोगा का घेराव करते हुए उसे और दो अन्य कांस्टेबिल को हटाए जाने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। आरोप है कि दारोगा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वाहन चालकों का जबरदस्ती चालान काटता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से दारोगा नंदाव बाजार में वाहन चालकों को जबरदस्ती रोक लेता है। आरोप लगाया कि दारोगा द्वारा लोगों को बेवजह परेशान किया जाता है। गाड़ी के कागजात होते हुए भी किसी न किसी चीज को लेकर वह सबका चालान करता है। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी देता है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस लोगों की रक्षा करने के बजायं लोगों का शोषण कर रही है। यदि ऐसा ही रहा तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर इसका विरोध करते रहेंगे। अजय विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता, नरसिंह यादव, एहतेशाम अहमद, शैलेंद्र सिंह, अशोक यादव, बबलू, पिंटू यादव, आदित्य यादव, ऋषिकेश मिश्रा, रामू गौतम व चंदा गौतम सहित सैकड़ों ग्रामीण प्रदर्शन में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें