फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने फूंका रेल राज्य मंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ । आजमगढ़ से दिल्ली के लिए जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन को मऊ रेलवे स्टेशन से संचालित होने की सूचना से नाराज युवकों ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का पुतला फूंक रहे थे। इसी दौरान पहुंची सिधारी थाने की पुलिस ने चार युवकों को पकड़ कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया। अन्य लोग भाग निकले। शांति भंग में जहानागंज थाना क्षेत्र के सुंभी गांव निवासी विवेक पांडेय, शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीचौरा मुहल्ला निवासी किसुन सिंह, जहानागंज थाना क्षेत्र के हठगावां निवासी अभिषेक और महराजगंज थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव निवासी राहुल सिंह का चालान किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सिधारी सरिता सिंह ने बताया कि यह चारों युवक अपने अन्य साथियों संग मिलकर रेलवे स्टेशन के पास रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का पुतला फूंक रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और इन्हें गिरफ्तार कर लिया। सरिता सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की धारा में केस दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया। जबकि अन्य लोग फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। देर शाम पकड़े गए युवकों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें