आजमगढ़। यातायात माह नवंबर के तहत विभाग लगातार चेकिंग व जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी के तहत सोमवार को भी यातायात प्रभारी के नेतृत्व में जगह-जगह चेकिंग अभियान चला कर 65 वाहनों का ई-चालान किया गया और नौ वाहनों को सीज किया गया।
एसपी यातायात सुधीर जायसवाल ने बताया कि जिले में विभाग की टीम ने कई जगहों पर वाहनों की चेकिंग किया। इसके तहत बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, गलत नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना लाइसेंस, मोबाइल से बात करते वाहन चलाने, गलत दिशा से वाहन चलाने आदि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि यातायात प्रभारी कौशल पाठक के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान कुल 65 वाहनों का चालान काटा गया और नौ वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। यातायात विभाग की इस सघन चेकिंग अभियान से शहर में वाहन चालकों में हड़कंप देखने को मिला। इस दौरान पंपलेट बांट कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई।