फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के धक्के से डायनमो मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के जियासड़ गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम पिकअप की चपेट में आकर डायनमो मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। मेंहनगर थाना के शेखुपुर गांव निवासी 40 वर्षीय हरिद्वारा पुत्र रामवृक्ष बृहस्पतिवार की देर शाम मेंहनगर बाजार से वापस घर लौट रहा था। अभी वह जियासड़ बाजार के पास ही पहुंचा था कि सिंहपुर की तरफ से आ रही पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में हरिद्वारा गंभीररुप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे घायल देखा तो परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एक सप्ताह पूर्व ही हरिद्वार के पिता की भी मौत हुई थी। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक के चाचा सिद्धनाथ ने अज्ञात पिकअप के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया है।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवती की मौत
लालगंज। देवगांव कोतवाली अंतर्गत सैयद मलिकपुर गांव के पास एनएच 233 के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 22 वर्षीया माधुरी पुत्री नारायण निवासिनी बसही अकबालपुर गंभीररूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी लालगंज ले कर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय मृतक सामान लेने के लिए देवगांव बाजार गई थी और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रधान सालेहीन ने बताया कि उक्त स्थान पर अंडरपास की मांग बार-बार की गई लेकिन प्रशासन ने ध्यान दिया दिया। जिसके चलते अक्सर ही इस स्थान पर हादसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें