फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को घर बुला कर किया गैंगरेप, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को घर बुला कर दो युवकों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। किशोरी दुराचारियों के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने थाने पर दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और बृहस्पतिवार को दोनों नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। तहबरपुर थाने पर दी तहरीर में वादी मुकदमा ने बताया कि उसकी को गुडलक व नीरज बहला-फुसला कर अपने घर बुलाये। नतिनी जब उनके घर पहुंची तो दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वादी मुकदमा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार को तहबरपुर पुलिस क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दोनों नमाजद दुष्कर्मी अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और नामजद आरोपियों गुडलक व नीरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें