फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, पति ने लगाया गलत रक्त चढ़ाने का आरोप

विज्ञापन
प्रसूता की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के शहनाज मेमोरियल अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान प्रसूता करिश्मा मौर्य की मौत हो गई। पति ओमकार मौर्य ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी पत्नी को गलत रक्त समूह का रक्त चढ़ा दिया गया है। इस कारण उसकी मौत हुई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने कहा कि पीड़ित ओमकार मौर्य ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई को उनकी पत्नी करिश्मा मौर्य को प्रसव पीड़ा हुई थी। उन्हें शहनाज मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 16 जुलाई को डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन के बाद करिश्मा ने एक बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों ने तत्काल खून चढ़ाने की आवश्यकता बताई। ओमकार का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव है। पत्नी का ब्लड ग्रुप भी ए पॉजिटिव था। उन्होंने अपना रक्त देने की बात कही, लेकिन डॉक्टरों ने मना कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद ओमकार ने 8,000 रुपये देकर बाहर से रक्त खरीदा। 16 जुलाई की रात में लगभग 8 बजे करिश्मा को रक्त चढ़ाया जाने लगा। 17 जुलाई की सुबह ओमकार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने देखा कि रक्त अभी भी चढ़ रहा था। डॉक्टरों ने रक्त धीरे-धीरे चढ़ने देने को कहा। कुछ समय बाद करिश्मा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। ब्लड प्रेशर कम हो गया था। डॉक्टरों ने इंजेक्शन लगाया पर हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने किसी दूसरे अस्पताल से सीनियर डॉक्टर को बुलाया। उन्होंने जांच की तो पता चला कि मरीज को दूसरे रक्त समूह का रक्त चढ़ा दिया गया है। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने बिना उपचार के करिश्मा को एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल भेज दिया। एंबुलेंस अस्पताल से करीब 500 मीटर आगे बढ़ी थी कि करिश्मा के मुंह से झाग और खून निकलने लगा। उसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मामले में अस्पताल प्रबंधन से बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन बातचीत नहीं हो सकी। रात में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची। टीम ने जांच की। डॉक्टरों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

प्रसूता की मौत के बाद शाम पांच बजे से परिजन अस्पताल पर हंगामा करते रहे। अस्पताल का प्रबंधक, डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें