फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ के प्रथम सांसद बाबू कालिका सिंह की मनाई गई जयंती

विज्ञापन
प्रतिमा के पास खड़े मंडलायुक्त, कुलपति सहित अन्य लोग। विज्ञापन विभाग।
विज्ञापन
देवगांव। आजमगढ़ के प्रथम सांसद बाबू कालिका सिंह की जयंती शुक्रवार को लालगंज में मनाई गई। रेल निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक राजेश शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि सांसद दरोगा प्रसाद सरोज और बाबू कालिका सिंह के पौत्र विशाल सिंह रहे। कार्यक्रम में लालगंज रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया। सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि लालगंज में रेलवे लाइन के लिए कई बार सर्वे हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग लालगंज को उपेक्षित कर लाइन को दूसरी तरफ मोड़ रहे हैं। हमने संसद में इसका विरोध किया और पुनः लालगंज से सर्वे कराकर देवगांव लालगंज की तरफ से रेलवे निकालने का प्रयास कर रहे हैं। लालगंज विकास मंच के सदस्य समरबहादुर सिंह ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि लालगंज की जनता को चुनाव से पूर्व रेल नहीं तो वोट नहीं। इस दौरान संतोष राय एडवोकेट, सुधीर श्रीवास्तव, अजय सिंह बबलू और ऑटो संघ अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें