फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: क्रिकेट मैच के दौरान छात्र से मारपीट जातिसूचक शब्दों से किया अपमानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी छात्र राजदेव कुमार (18) को मनबढ़ छात्रों ने क्रिकेट मैच देखने के दौरान मारपीट करके घायल कर दिया। इसके बाद जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी दी। मामले में न्यायालय के आदेश पर गंभीरपुर थाने में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मामले में कोर्ट के आदेश पर संजय चौहान (19), राज चौहान (20), रोहित चौहान (21) निवासी फेंदुल्लेपुर (उगार) गंभीरपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने कोर्ट को बताया कि 16 जनवरी की दोपहर लगभग 2:30 बजे राजदेव माहिद्दीनपुर में क्रिकेट मैच देखने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद संजय चौहान, राज चौहान और रोहित चौहान ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर तीनों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर सुमित कुमार निवासी लहबरिया, कमल कुमार निवासी कोहड़ौरा, प्रवेश कुमार, शैलेंद्र कुमार निवासी गंभीरपुर ने बीच-बचाव करके उसकी जान बचाई। पीड़ित का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उसने गंभीरपुर थाने में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही कार्रवाई की। 20 जनवरी को एसपी को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से शिकायत भेजी गई, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें