फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 100 से ज्यादा कैमरे और सीडीआर से आरोपी तक पहुंची पुलिस, हत्या में तीन अन्य नामजदों की संलिप्तता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में दादा-पोता हत्याकांड की जांच में पुलिस ने 100 से ज्यादा कैमरों को खंगाला। मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस की जांच में हत्या के मामले में नामजद तीन अन्य आरोपियों की घटना में संलिप्तता नहीं मिली है। मुख्य आरोपी संतोष यादव के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से हत्या में शामिल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे में मिले साक्ष्यों का वीडियो दिखाया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मृतक श्रीवांशु यादव के भाई शिवराज यादव की तहरीर पर संतोष यादव के साथ पड़ोसी राजमन यादव, निखिल यादव और अनिल यादव के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में पता चला कि वारदात के बाद संतोष यादव अंबेडकरनगर की ओर भाग गया। इसके बाद लगातार लोकेशन बदलता रहा। फिर वे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। जहां से ट्रेन पकड़कर नई दिल्ली चला गया। पुलिस को अंबेडकरनगर के एक पेट्रोल पंप, सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के बाहर और प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी गतिविधियां दिखाई दीं। हत्या के समय उसके मोबाइल की लोकेशन हेवती गांव में ही मिली। जिससे उसके घटना में शामिल होने की पुष्टि हुई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी की लोकेशन नई दिल्ली में मिलने पर पुलिस वहां भी पहुंची। लेकिन वह पहले ही वहां से निकल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें