फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ब्रिटिश काल में मुंशी जी ने जगाई शिक्षा की अलख

विज्ञापन
आंधीपुर में स्व. मुंशी गया प्रसाद यादव की 129वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते लोग। संवाद
विज्ञापन
अंबारी। आंधीपुर गांव में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव के पिता, आदर्श शिक्षक मुंशी गया प्रसाद यादव की 129वीं जयंती मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पूर्व विश्लेषक हिंडाल्को डॉ. सुरेश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौर में जहां लोग अंग्रेजों से देश को आजाद कराने में लगे थे, वहीं मुंशी गया प्रसाद यादव युवाओं में शिक्षा का महत्व जागृत कर रहे थे।
मुंशी जी का मानना था कि शिक्षा के बिना सामाजिक कुरीतियों को समाप्त नहीं किया जा सकता। इसी सोच के तहत उन्होंने 1950 में जनता जूनियर हाईस्कूल की स्थापना की और क्षेत्र में शिक्षा का विस्तार किया। इस अवसर पर डॉ. सुरेश यादव, सावित्री यादव, पूनम यादव, नूतन यादव, हरिबंश यादव, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, भोनू यादव सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें