फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध के कारण टिकट कैंसिल होने का सिलसिला जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे उपद्रवियों के निशाने पर सबसे ज्यादा भारतीय रेलवे है। योजना का शुरू होने के बाद अब तक देश के अलग-अलग राज्यों में ट्रेन की बोगियां फूंक दी गई हैं तो काउंटर और पटरियों पर भी तोड़फोड़ किया गया है।जिसके कारण आजमगढ़ रूट से होकर जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जिससे यात्री स्टेशन पर पहुंचकर अपना टिकट कैंसिल करा रहे हैं। वहीं स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों को पता चला कि ट्रेन रद्द हो गई है तो उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

देश के विभिन्न राज्यों में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध किया जा रहा है। उपद्रवियों द्वारा रेलवे को काफी क्षति भी पहुंचाई है। जिससे आजमगढ़ रूट पर चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस सोमवार को रद्द थी। साबरमती दरभंगा से अहमदाबाद को चलती है। वहीं आजमगढ़ के रास्ते शाहगंज-बलिया के बीच चलने वाली दो जोड़ी पैसेंजर सहित सरयू-यमुना निरस्त कर दी गईं। ट्रेन का परिचालन भी पूरी सतर्कता से की जा रही है। जिसके कारण ट्रेन विलंब से स्टेशनों पर पहुंच रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन को देखते हुए शाहगंज-मऊ रेल खंड पर पड़ने वाले स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से आजमगढ़, सठियांव, रानी सराय, फरिहा, सरायमीर, खुरासन रोड, दीदारगंज, सपीपवर्ती रेलवे स्टेशन शाहगंज पर आरपीएफ, पैरामिलिट्री और स्थानीय पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। स्टेशनों के आसपास लगातार बसों से पैरामिलिट्री फोर्स पेट्रोलिंग करते नजर आए। मंडल वाणिज्य निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया कि अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे आंदोलन को लेकर रेलवे काफी प्रभावित है। प्रतिदिन 30 से 40 टिकट रद्द हो रहे हैं। जिसका प्रभाव रेलवे राजस्व पर सीधा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें