फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनियमितताओं व सुविधाओं की कमी पर 14 विद्यालय परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। नकल, परीक्षार्थी पकड़े जाने, प्राथमिकी दर्ज होने और परीक्षा केंद्र की छवि धूमिल होने जैसे मामलों के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं की कमी के चलते कई विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई के तहत कुल 14 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनने से वंचित किए गए हैं, जिनमें एक सवित्त, आठ वित्तविहीन और पांच राजकीय विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

इस बार जिले में हाईस्कूल और इंटर के करीब 1,69,886 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में 83,628 विद्यार्थी हैं, जिसमें 43,114 बालक और 40,511 बालिकाएं और तीन ट्रांसजेंडर हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 86,258 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें बालक 44,349 और 41,909 बालिकाएं शामिल हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 फरवरी से शुरु होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 30 नवंबर को 230 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की गई। चार दिसंबर तक 418 से अधिक आपत्तियां आईं। इसमें 384 आपत्तियां ऑनलाइन आई हैं। 34 आपत्तियां ऑफलाइन पड़ी थीं।
विज्ञापन

डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला समिति ने आपत्तियों का निस्तारण करते हुए प्रस्तावित 230 परीक्षा केंद्रों में 14 ऐसे परीक्षा केंद्र पाए गए जिनमें विभिन्न अनियमितता मिली। समिति ने उक्त 14 परीक्षा केंद्रों को सूची से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, जिला समिति ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 57 नए विद्यालयों को शामिल करते हुए परीक्षा केंद्र के लिए चयन कर बोर्ड को भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें