फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दिल्ली में घने कोहरे से ट्रेनें लेट, साढ़े आठ घंटा देरी से आई कैफियात

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे ने रेल यात्रा को प्रभावित कर दिया है। बुधवार को शाहगंज-मऊ रेल खंड से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें लेट पहुंचीश का समय सारिणी पूरी तरह बिगड़ गई।
विज्ञापन

आजमगढ़ की मुख्य ट्रेन कैफियात डाउन (12226) आजमगढ़ स्टेशन पर साढ़े आठ घंटे विलंब से पहुंची, इससे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियात अप (12225) भी साढ़े तीन घंटे देरी से रवाना हुई। इसी तरह गरीब नवाज डाउन (15716) तीन घंटे और ताप्ती गंगा अप (19046) एक घंटे विलंब से चल रही थी। सबसे अधिक प्रभावित ट्रेन कैफियात रही, इससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खोरासन रोड, सरायमीर, आजमगढ़ और शाहगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इस ठंड में काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। कई लोग डिब्बों में बैठे-बैठे परेशान नजर आए, वहीं कुछ यात्रियों ने स्टेशन पर ही खाना-पीना और चाय का इंतजाम किया। रेल प्रशासन ने बताया कि कोहरे से कई ट्रेनों की गति कम की गई है। स्थिति सामान्य होने पर ही समय सारिणी फिर से ठीक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें